सर्जिकल स्ट्राइक: कांग्रेस ने मोदी सरकार से किया सवाल, कौन झूठा- रक्षा मंत्री या विदेश सचिव

0
सर्जिकल स्ट्राइक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक बार से फिर से राजनीति गरमा गई है। एक के बाद एक मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना बयान ने सरकार की किरकिरि के साथ साथ अब मोदी सरकार के पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर भी  सवाल खड़ा करने लगा है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि पहली बार के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर कौन सच्चा है, विदेश सचिव या रक्षा मंत्री।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हिंसा पर छलका 'निरजा' के इस एक्टर का दर्द, जरूर पढ़ें

दरअसल, सूत्रों के अनुसार विदेश सचिव एस जयशंकर ने कल संसदीय समिति को बताया था कि ऐसे ऑपरेशन पहले भी हुए थे। अब कांग्रेस इसी को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है।

इसे भी पढ़िए :  फौलादी इरादों वाली 'अम्मा' को मुश्किलें डिगा नहीं पाईं, डंके की चोट पर लिए बड़े फैसले

हालांकि, इस बयान को लेकर सफाई भी आ रही है कि विदेश सचिव ने ये भी कहा है कि इस बार सरकार ने न सिर्फ स्ट्राइक की, बल्कि इसे सार्वजनिक तौर पर कबूल करके एलान भी किया है। यह बात बहुत अहम है।

इसे भी पढ़िए :  अभिजीत के बदले सुर, जिन्ना को बताया गाँधी, नेहरू से बड़ा धर्मनिरपेक्ष
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse