साइबेरिया में रूस का MI-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 21 लोगों की मौत

0
हेलीकॉप्टर

रूस के साइबेरिया में शुक्रवार रात खराब मौसम की वजह से एमआई-8 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

रूस के पश्चिमोत्तर यामालो-नेनेट्स क्षेत्र में बचाव दलों ने हेलीकॉप्टर के दो ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए हैं। रूस के संघीय एजेंसी के अधिकारी ने बताया, ‘दोनों ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और वॉयस रिकॉर्डर) मिल गए हैं। इनकी जांच की जाएगी।’

इसे भी पढ़िए :  EXCLUSIVE: देखिए कैसे गोवा बना विदेशियों से लूट का सबसे बड़ा बाजार, कोबरापोस्ट की तहकीकात

अधिकारी ने बताया कि जिस समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब उसमें 22 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। घायलों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से आपातकाल विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। स्थानीय आपातकाल विभाग ने दुर्घटनास्थल पर 140 लोगों के प्रथम खोज एवं बचाव दल को भेजा है।

इसे भी पढ़िए :  बलूचिस्तान मामले पर लंदन से उठी आवाज़, 'कदम बढ़ाओ मोदी जी हम तुम्हारे साथ हैं'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को हमने एनडीटीवी से देखकर प्रकाशित किया है)