एक बार फिर धमाकों से दहला लंदन

0
ब्रिटेन की राजधानी लंदन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका हो गया है। यह धमाका पारसन्स ग्रीन अंडरग्राउंड स्टेशन पर हुआ। लंदन के समय के अनुसार, सुबह 8:20 बजे सूचना मिली, इसके बाद एंबुलेंस और जरूरी सामग्री भेजी गई। साउथ वेस्ट लंदन में आने वाले इस इलाके की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय मूल के छात्र ने बोरिंग पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पर किया केस

स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कई लोग घायल हुए हैं। धमाके में कई घायलों के शरीर जल गए हैं। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंच गई है। घायलों के इलाज पर अभी फोकस किया जा रहा है। धमाके के बाद लंदन ट्यूब ट्रेन सेवा के एक हिस्से में सर्विस रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी के डॉक्टर्स का दावा-मौत के बाद भी है जीवन

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak