जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाक उच्चायोग के अफसर को भारत छोड़ने का आदेश

0
नोट

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया था, उस अधिकारी को डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी मिली हुई है इस आधार पर अब उसे छोड़ दिया गया है। इस अधिकारी का नाम महमूद अख्तर बताया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट में स्कूलों की सुरक्षा पर सुनवाई आज

इस मामले के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चाचुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है। इस मुलाकात में महमूद अख्तर के मुद्दे पर बात होगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने महमूद अख्तर से पूछताछ में काफी जानकारी इकट्ठा कर ली है। इसके साथ ही दो भारतीय जासूस सुभाष और मौलाना रमजान को गिरफ्तार किया गया है, ये दोनों महमूद अख्तर के संपर्क में थे। इनका संबंध राजस्थान है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया काला धन को सफेद करने के तरीके, टॉप 10 में 6 बीजेपी शासित राज्य

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी हाइकमिशन के अधिकारी महमूद अख्तर के पास से सेना से जुड़े हुए बहुत ही गोपनीय दस्तावेज बरामद किए। इस अधिकारी को ऐसे समय हिरासत में लिया गया था, जब उरी हमले के जवाब में भारत की तरफ से पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खासी तल्खी है।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने SC में शहाबुद्दीन के खिलाफ अपील पर संभलकर दी प्रतिक्रिया