जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाक उच्चायोग के अफसर को भारत छोड़ने का आदेश

0
नोट

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया था, उस अधिकारी को डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी मिली हुई है इस आधार पर अब उसे छोड़ दिया गया है। इस अधिकारी का नाम महमूद अख्तर बताया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार, लेकिन उसके मंसूबे सफल नहीं होंगे: राजनाथ सिंह

इस मामले के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चाचुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है। इस मुलाकात में महमूद अख्तर के मुद्दे पर बात होगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने महमूद अख्तर से पूछताछ में काफी जानकारी इकट्ठा कर ली है। इसके साथ ही दो भारतीय जासूस सुभाष और मौलाना रमजान को गिरफ्तार किया गया है, ये दोनों महमूद अख्तर के संपर्क में थे। इनका संबंध राजस्थान है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी हाइकमिशन के अधिकारी महमूद अख्तर के पास से सेना से जुड़े हुए बहुत ही गोपनीय दस्तावेज बरामद किए। इस अधिकारी को ऐसे समय हिरासत में लिया गया था, जब उरी हमले के जवाब में भारत की तरफ से पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खासी तल्खी है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय राजनीति में सबसे निचले स्तर की हैं राहुल की टिप्पणियां: BJP