कैमरे में कैद हुए घुसपैठ करते पाकिस्तानी आतंकी, देखें वीडियो

0
अंतरराष्‍ट्रीय सीमा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्‍मू-कश्‍मीर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्‍तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। इस मामले से जुड़ा विडियो फुटेज सामने आया है जिसमें आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पंपोर में सेना ने हासिल की फतह, दो आतंकियों को कर डाला ढेर

रिपोर्टों के मुताबिक, 29 और 30 अक्‍टूबर के दौरान कठुआ जिले के हीरानगर सेक्‍टर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की तीन कोशिशें की गईं। हालांकि, बॉर्डर सिक्‍यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीन आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ के जवानों ने जब इन्‍हें देखा और गोलीबारी की तो ये भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद इन्‍हीं तीन आतंकियों ने अलग रास्‍ते से दो बार और घुसपैठ की कोशिश की लेकिन सेना ने इसे नाकाम कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ सकती हैं रॉबर्ट की मुश्किलें, ढींगरा कमिटी का इशारा, वाड्रा लैंड डील में हुई गड़बड़ी

अगले पेज देखें वीडियो  

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse