तंबाकू विरोध पर 180 देश भारत के साथ, पाकिस्तान पर शंका

0
तंबाकू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तंबाकू उत्पादों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से निजात पाने की राह में भारत ने अहम कदम उठाया है। जिसमें दुनियाभर के 180 देश भारत का साथ देंगे। इन देशों के प्रतिनिधि छह दिनों तक ग्रेटर नोएडा में रहकर इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद तंबाकू नियंत्रण के लिए एक घोषणा पत्र पेश किया जाएगा। भारत में धुआं रहित तंबाकू से निबटना बड़ी चुनौती है इसलिए भारत की कोशिश होगी कि इसमें धुआं रहित तंबाकू को भी शामिल किया जाए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को घोषित किया जाए आतंकी देश, सांसद ने उठाई मांग

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘फ्रेमवर्क कंवेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल’ की ओर से कहा गया कि 7 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में सभी 180 सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान की ओर से सम्मेलन में शामिल होने की सूचना नहीं मिली है।

इसे भी पढ़िए :  'भारत के खौफ से उबर नहीं पा रहा पाकिस्तान'

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse