जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के 7 जवान ढेर

0
गोलीबारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ताजा जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। यह कार्रवाई भीमबेर सेक्टर में की गई। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुद यह कबूल किया है। खुद लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान अपने 7 सैनिकों के मारे जाने पर उलटे भारत पर आरोप मढ़ रहा है। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि भारतीय सेना ने यह कार्रवाई बिना उकसावे के की है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन हादसों पर रेल मंत्री से बोली जनता..'प्रभु'! नहीं चाहिए तुम्हारा मुआवजा, सुरक्षित सफर का करो वादा, देखें VIDEO

पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने अपने बयान में कहा, ‘बीती रात लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारत ने पाकिस्तान के सात सैनिकों को मार गिराया।’ रविवार रात को भीमबेर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का जवाब देते हुए भारत ने यह कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  बीएसएफ ने 11 दिनों में दागे इतने मार्टार और गोलियां की जान कर आपके होश उड़ जाएंगे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse