बाबा बर्फानी के दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे श्रृद्धालु, परिजनों को राहत

0
FOR MAIN TRIBUNE: Report-Deepankar: Amarnath Yatra vehicle standard on Jammu Srinagar national highway at Kud on thurdsay. A Tribune Photo

कश्मीर में हिंसा के चलते अमरनाथ यात्रा बुरी तरह बाधित हुई। जम्मू से अमरनाथ के लिए निकले श्रृद्धालु बीच रास्ते में ही कई दिन फंसे रहे। इस दौरान ंकई यात्री तो बिना दर्शन के ही अपने घरों को लौट आए। जबकि यात्रा बहाल होने पर हजारों यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जिसके बाद यात्रियों से भरी चार बसें अमरनाथ से हरिद्वार के लिए लौट आई।

इसे भी पढ़िए :  तिरूपति मंदिर को तीन साल में 140 करोड़ का घाटा, नुकसान की वजह बना लड्डू

 

जिन लोगों के परिजन या रिश्तेदार अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। कशमीर हिंसा के बाद वो लोग अपने करीबियों की सलामती को लेकर काफी डरे हुए थे। आपको बता दें कि हिंसा के दौरान सुरक्षा  के मद्देनज़र इंटरनेट और फोन सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। जिसके चलते लोगों का अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद सबसे खौफनाक सड़क हादसा, आप देखें वीडियो

 

अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों के श्रीनगर में अटकने के बाद गुरुवार को वापसी की राह आसान हुई। यात्रियों की चार बसें जम्मू होती हुई सांभा जिले के चीची माता मंदिर दर्शन कर रात्रि में हरिद्वार के लिए रवाना हुए। बाबा बर्फानी के सकुशल दर्शन के बाद श्रृद्धालुओं में भी खुशी है। इनके सुरक्षित होने की खबर सुनकर इनके परिवार वालों ने भी राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़िए :  AIR बलूच भाषियों के लिए शुक्रवार को शुरू करेगा वेबसाइट और मोबाइल APP