JNU मामला: जांच में दोषी पाया गया ABVP कार्यकर्ता, अब CM अखिलेश ने उठाई नजीब को तलाशने की जिम्मेदारी

0
JNU

JNU के प्रॉक्टर की जांच में विश्वविद्यालय परिसर में हुए हंगामे के दौरान नजीब अहमद पर हमला करने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता विक्रांत कुमार दोषी पाए गए हैं। नजीब जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र है और वह विश्वविद्यालय परिसर में विक्रांत सहित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित हाथापाई के एक दिन बाद यानी 15 अक्तूबर से लापता है। जिसके चलते जेएनयू ने इस घटना के संबंध में प्रॉक्टर की निगरानी में जांच के आदेश दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले के डर का असर पड़ोसी मुल्क के शेयर बाजार पर

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘प्रॉक्टर की जांच में विक्रांत कुमार 14 अक्तूबर को आक्रामक व्यवहार के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए नजीब अहमद पर हमला करते पाए गए। यह अनुशासनहीनता और दुराचार है।’

इसे भी पढ़िए :  JNU छात्रसंघ चुनाव की काउटिंग शुरू

वहीं जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पांडेय संग नजीब अहमद के परिजन ने रविवार को मुख्यमंत्री से लापता छात्र की खोज कराए जाने का अनुरोध किया। जिसके लिए सीएम ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इसके लिए वह एक टीम का गठन कर नजीब का पता लगाने की पूरा कोशिश करेंगे व केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  बगावत पर उतरे ABVP के उपाध्यक्ष, पद से दिया इस्तीफा