किसानों के लिए बड़ी राहत, अब 500 रुपये के पुराने नोट से भी खरीद सकते हैं बीज

0
किसानों

सरकार ने आज किसानों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि किसान पुराने 500 रुपये के नोट से भी खेती के लिए बीज खरीद सकते हैं। किसान बीज किसी भी केंद्र या राज्‍य सरकार द्वारा संचालित केंद्रों से खरीद सकते हैं। इसके लिए किसान को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार के नए निर्देश के मुताबिक, किसान केंद्र या राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्रीय या राज्य बीज निगमों, केन्द्रीय या राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबंधित दुकानों से 500 रुपये के पुराने नोट देकर बीज खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने दी बड़ी राहत: अब बैंक खातों से निकाल सकते हैं 24 से ज्यादा रुपये

इनके अलावा किसानों को पीएसयूज, राष्ट्रीय या राज्य बीज निगमों, केंद्रीय या राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से भी पुराने नोट देकर बीज खरीदने की अनुमति मिल गई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

इससे पहले भी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए कुछ घोषणाएं की थीं। जैसे जिन किसानों को क्रॉप लोन मिला है, उन्हें एक सप्ताह में 25 हजार रुपये तक निकालने की अनुमति दी गई थी ताकि वे बीज और खाद आदि खरीद सकें।

इसे भी पढ़िए :  भारत-जापान के बीच आज से शुरू होगी नए युग की शुरुआत