‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के दिन हमने मनाई थी छोटी दिवाली: PM मोदी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को जीवंत बनाये रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार(24 अक्टूबर) को कहा कि जब नियंत्रण रेखा के पार जाकर सेना ने आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट किया था तब लोगों ने ‘छोटी दिवाली’ मनायी थी, साथ ही उन्होंने देशवासियों से सुरक्षा बलों के पराक्रम को नहीं भूलने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  EXCLUSIVE: देखिए कैसे गोवा बना विदेशियों से लूट का सबसे बड़ा बाजार, कोबरापोस्ट की तहकीकात

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने देशवासियों से कहा कि आप सैनिकों को उस समय भी याद रखें जब सीमा पर गोलियों और गोलाबारी की आवाजें नहीं सुनाई दे रही हों।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने लगाई सांसदों की क्लास, कहा फोन पर कम करें बात, काम पर दें पूरा ध्यान

उन्होंने कहा कि जब मैं टीवी पर देखता हूं, समाचारपत्रों में पढ़ता हूं और कुछ स्थानीय लोग यह बताते हैं कि काशी में छोटी दिवाली मनायी गई। जब सेना ने 29 सितंबर को पराक्रम दिखाया तब पूरी काशी ने उत्सव मनाया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात चुनाव से पहले दलित रथ यात्रा निकालेगा RSS से जुड़ा संगठन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके सांसद होने के नाते आपने जिस तरह से सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया, इसके लिए मैं गर्व महसूस करता हूं।