प्रियंका पहली बार कांग्रेस की बैठक में शामिल हुईं , अखिलेश को लेकर बदले सुर

0
प्रियंका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार (24 अक्टूंबर) को कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक बैठक में पहली बार हिस्साा लिया। इस दौरान उन्हों ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार की जानकारी ली। यह बैठक कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बुलाई थी। प्रियंका ने इसमें शामिल होकर सबको चौंका दिया। इसके बाद एक बार फिर से उनके आने वाले चुनावों में बड़ी भूमिका निभाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यामंत्री अखिलेश यादव को लेकर किए गए असेसमेंट में सुधार किया। राहुल ने जुलाई में अखिलेश को अच्छा व्यक्ति बताया था। गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि उनकी छवि साफ है। सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन वे अच्छेा मुख्यमंत्री नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  मथुरा में शुरू हुई आरएसएस की समन्वय बैठक, मोहन भागवत और अमित शाह भी मौजूद

सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रियंका ज्यादा नहीं बोलीं। इसमें यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्बर, सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, संयोजन और प्रचार कमिटिसों के प्रमुख, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठा उपाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक तीन घंटे तक चली। इसमें शामिल हुए एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ”उन्होंने (प्रियंका) ने सवाल किए। उन्हों ने किसान मांग पत्र के रेस्पॉन्स के बारे में पूछा। साथ ही उत्तर प्रदेश में शुरू की गई यात्राओं की जानकारी भी लीं।”
अगले पेज पर पढ़िए- बैठक में न अहीं शामिल हुए पीके

इसे भी पढ़िए :  सपा में दो फाड़, मुलायम से अलग अखिलेश ने जारी की 235 प्रत्याशियों की लिस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse