केरल के एक कॉलेज की छात्रा का ‘कॉमरेड सॉन्ग’ हो रहा है वायरल, देखिए वीडियो

0

कन्नूर (केरल) जिले के थलासेरी स्थित सरकारी ब्रेनेन कॉलेज की एक छात्रा का गीत आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चूंकि यह गीत राजनीतिक है, इसलिए कैंपस के राजनीतिक माहौल में भी यह गीत काफी प्रचलित हो रहा है। इस गीत को कॉलेज की छात्र नेता आर्या दलाल ने ही संगीतबद्ध किया और गाया है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: पुणे की हार के बावजूद जमकर नाचे धोनी, वजह जानकर चौंक जाएंगे


इस कविता का शीर्षक ‘सखावु’ है, जिसका मतलब होता है कॉमरेड। यह एक राजनीतिक कविता है। इस कविता में एक लड़की अपने कॉमरेड से बात कर रही है। यह कॉमरेड उसके कॉलेज का ही छात्र है और राजनीति में शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश: RSS नेता को गिरफ्तार करना पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों पर ही हुआ केस

दरअसल यह गीत एक कविता है, जिसे कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र सैम मैथ्यू ने अपने कॉलेज के वक्त मे लिखा था। आर्या ने अपने सीनियर से यह कविता ली और फिर इसे खुद ही धुन और आवाज दी। कई प्रसिद्ध हस्तियां भी इसे शेयर कर रही हैं और इनमें राज्य के वित्त मंत्री थॉमस इसाक भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  5 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो, देखिए एक मां का भावनात्मक रूप