रियो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे भारतीय तीरंदाज

0

भारतीय तीरंदाजों की निगाहें पहले ओलंपिक पदक जीतने पर लगी हैं और इसलिए वे शुक्रवार (5 अगस्त) रियो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। भारतीय तीरंदाजी टीम के मुख्य कोच धर्मेन्द्र तिवारी ने आज (गुरुवार) कहा कि कल(शुक्रवार) हमारा व्यस्त कार्यक्रम है और हम महत्वपूर्ण रैंकिंग राउंड में किसी तरह की ढिलाई नहीं चाहते हैं। हम उद्घाटन समारोह को टीवी पर देखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त दहेज में ले रहे हैं इतना रुपया की जानकर रह जाएंगे हैरान

आपको बता दे कि पांच अगस्त को उद्घाटन समारोह 78 हजार दर्शकों की क्षमता वाले मरकाना स्टेडियम में होगी जो तीरंदाजी स्थल सांबोड्रोमा से दो किमी दूर है। तीन घंटे तक चलने वाले उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम की परेड स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी और उसे 29 सकेंड का समय दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलिंपिक में बोल्‍ट का जलवा, जीता 8वां स्वर्ण पदक

भारत के एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा अपने इस आखिरी ओलंपिक में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय दल से पहले यमन और उसके बाद इंडोनेशिया की टीम आएगी।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलिंपिक से पहले भारत को लगा एक और बड़ा झटका