‘स्वच्छता अभियान सफल रहा तो भारत बन सकता है शक्तिशाली अर्थव्यवस्था’- प्रणब मुखर्जी

0
प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि अगर स्वच्छ भारत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक लागू किया जाता है तो भारत ‘शक्तिशाली आधुनिक अर्थव्यवस्था’ बन सकता है।

स्वच्छ भारत मिशन ने राष्ट्रपति का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि अगर सरकार के स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया जैसे नए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक लागू किया जाता है, तो भारत निश्चित रूप से एक शक्तिशाली आधुनिक अर्थव्यवस्था बन सकता है।

इसे भी पढ़िए :  टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार ने मोदी के हाथो पुरस्कार लेने से किया इंकार

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय है और वह विभिन्न सरकारी विभागों में स्वच्छ भारत पखवाड़ा आयोजित कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी की चमक बरकरार, अगर अभी चुनाव हो तो बीजेपी जीत सकती है 300+ सीटें – सर्वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी और इसमें 2019 तक खुले में शौच को समाप्त करने का लक्ष्य है। इसे शहरी और ग्रामीण दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर रेप केस : अब अपने ही घर में कैद हुआ परिवार