नोटबंदी को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच ‘पोस्टर वार’

0
भाजपा और

नोटबंदी और कालाधन के मुद्दे पर मुंबई स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा और इसके पुराने सहयोगी दल शिव सेना के बीच शनिवार को एक नया ‘पोस्टर वार’ छिड़ गया।

भाजपा ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें दिखता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बाल ठाकरे से आशीर्वाद ले रहे हैं, वहीं एक जवाबी पोस्टर शिवसेना ने लगाया है जिसमें भाजपा पर तंज कसते हुए कहा गया है कि आखिरकार इसे शिवसेना के दिवंगत नेता की याद आई।

इसे भी पढ़िए :  ISIS भारत में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए कर रहा है नक्सलियों से गठजोड़!

भाषा की खबर के अनुसार, शिवसेना के मुताबिक भाजपा की मुंबई शाखा के उपाध्यक्ष प्रसाद लाड ने नरीमन प्वाइंट में शनिवार की सुबह एक पोस्टर लगाया जबकि शिवसेना के दक्षिण मुंबई विभाग प्रमुख पांडुरंग सकपाल ने इसी इलाके में भाजपा के जवाब में एक पोस्टर लगाया।

इसे भी पढ़िए :  भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूरा उत्तर भारत, NDRF की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना

bjp_poster-615x420