नोटबंदी के 50 दिन: राहुल ने मोदी से पूछे ये दस सवाल, क्या जवाब देंगे मोदी

0
राहुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सवालों की बारिश करते हुए जवाब की मांग की। राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री से 10 सवाल पूछे। इसके अलावा उन्होंने किसानों, गरीबों, मजदूरों को कई तरह की रियायतें देने की मांग की।

राहुल के पीएम से 10 सवाल
1- प्रधानमंत्री बताएं कि नोटबंदी की वजह से कितने लोगों की जान गई?
2- 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद से अब तक कितना कालाधन आया?
3- नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ?
4- नोटबंदी की वजह से कितने लोगों का रोजगार छिना?
5- प्रधानमंत्री बताएं कि किसकी सलाह पर नोटबंदी का फैसला लिया गया? उन एक्सपर्ट्स के नाम बताए जाएं।
6- नोटबंदी की वजह से जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया गया या नहीं?
7- अगर पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया गया तो ऐसा क्यों किया गया?
8- 8 नवंबर से 2 महीने पहले किन-किन लोगों ने 25 लाख से ज्यादा बैंक में जमा किया? उन लोगों की लिस्ट बताएं।
9- बैंकों में जमा हुआ धन आम लोगों का है सरकार का नहीं, फिर खातों से निकालने के लिए 24 हजार की लिमिट क्यों?
10- स्विस सरकार ने प्रधानमंत्री को स्विस बैंकों में अकाउंट रखने वालों की जो सूची सौंपी है, उसे संसद में कब पेश किया जाएगा?

इसे भी पढ़िए :  उम्मीदवारों की कैश लिमिट बढ़ाने से इनकार करने पर RBI पर भड़का चुनाव आयोग

अगले पेज पर पढ़िए – राहुल ने की मरहम की मांग

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse