मॉनसून की बारिश देश के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत दे रही है तो कुछ राज्यों में यह बारिश मुसीबत का सबब बनी हुई है। उत्तराखण्ड समेत देश के कई राज्यों में बारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का समना करना पड़ रहा है। उत्तराखण्ड के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस वजह से यहां 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार तक बारिश होने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि देहरादून के बाहरी इलाकों, चमोली और अल्मोड़ा में बादल फटने से कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है।
Flooding after heavy incessant rain in Dehradun’s Kargi Grant and Banjarawala areas #Uttarakhand pic.twitter.com/Z57Yg5q2wx
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हुआ है, जिससे 100 से अधिक लिंक रोड बंद पड़े हैं। बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
राज्य की प्रमुख नदियों- अलकनंदा, सरयू, गोमती, पिंडर, मंदाकिनी, गोरी और नंदाकिनी उफान पर हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। यात्रा करनेवालों को भी चौकस रहने के लिए कहा गया है। वहीं, जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
देश के दूसरे भी कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। असम में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में कई फीट पानी भर गया है। पार्क का लगभग 50 प्रतिशत इलाका डूब गया है, जिससे जानवर भी परेशान हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कई राज्यों में भी भारी बारिश हुई है। जिसके कारण कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।