नए साल में आम आदमी को लगा दूसरा झटका, रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

0
पेट्रोल डीजल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: नए साल में मोदी सरकार ने धीरे धीरे जनता को झटका देना शुरू कर दिया है। रसोई गैस के दाम बढ़ाने के बाद अब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। जनता जहां नोटबंदी से पहले ही परेशान है वहां सरकार का ये नए साल का तोहफा जनता की जेब ढीली ही करने वाला है। पेट्रोल के दाम 1 रुपये 29 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं और डीजल के दाम में 0.97 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  J&K आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला UPDATE – 2 जवान शहीद, 10 घायल

बढ़े हुए दाम आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज आधी रात से बढ़े हुए दामों से पेट्रोल-डीजल बेचने का ऐलान कर दिया है। इन बढ़ी कीमतों में राज्यों के टैक्स शामिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का CBI को आदेश, दोबारा हो राजीव गांधी हत्याकांड की जांच

पेट्रोल की कीमत में पिछले एक महीने में यह तीसरी और डीजल में एक पखवाड़े में यह दूसरी वृद्धि है। खुदरा बिक्री मूल्यों में यह बढ़ोत्तरी आज मध्यरात्रि से लागू होगी।

इसे भी पढ़िए :  40 लाख लोगों के 600 करोड़ रूपए इनकम टैक्स माफ करेगी सरकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse