राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता : कांग्रेस

0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी आरएसएस के खिलाफ अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे और इसकी बजाय वह अपने दावे के समर्थन में अदालत के समक्ष ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्य के साथ उसकी पुष्टि करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे की बीजेपी को धमकी, अगर शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश हुई तो समर्थन वापस

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘राहुल गांधी के खेद प्रकट करने या माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता। इस तरह का सुझाव पहले भी दिया गया और राहुल गांधी ने उसे नहीं स्वीकार किया।’ सुरजेवाला ने कहा, ‘गांधी परिपक्व नेता हैं और ऐतिहासिक तथ्यों की उन्हें गहन जानकारी है। कांग्रेस पार्टी और गांधी उचित मंच पर इन टिप्पणियों का बचाव करेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में बदलाव: रिटायरमेंट के नज़दीक सोनिया, अक्टूबर तक राहुल की हो सकती है ताजपोशी