कांग्रेस में बदलाव: रिटायरमेंट के नज़दीक सोनिया, अक्टूबर तक राहुल की हो सकती है ताजपोशी

0
राहुल गांधी
फाइल फोटो

क्या राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है? पार्टी सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों से तो यही कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अक्टूबर में सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ देंगी और राहुल की ताजपोशी कर दी जाएगी। यानी बहुत जल्द राहुल गांधी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। बता दें कि फिलहाल राहुल कांग्रेस पार्टी में बतौर उपाध्यक्ष काम कर रहे हैं।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में अहम फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के आंतरिक चुनावों के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई। आंतरिक चुनावों की प्रक्रिया को 15 अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। खबर की मानें तो इस बार अध्‍यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी हो सकती है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। इस बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन चुनावों को गति एवं गंभीरता के साथ पूरा करने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  इस वर्ष के अंत तक राहुल संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान

कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से 2019 के चुनाव के लिए तैयार रहने और भारत के मूल तत्व और विचार को बचाए रखने को कहा, जिसे सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा एके एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका पर बोले राहुल 'मुझे अपनी बहन पर सबसे ज्यादा भरोसा, PM को बताया झूठ बोलने वाली मशीन'

हालांकि बैठक खत्‍म होने के बाद जब यह पूछा गया कि क्या राहुल की पदोन्नति होगी? इस पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने फिर खेला कश्मीर कार्ड, संयुक्त राष्ट्र से की हिंसा में हस्तक्षेप की मांग

इससे पहले पिछले साल नवंबर में हुई CWC की बैठक में भी राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर प्रमोशन का मुद्दा उठा था। तब सोनिया खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सोनिया की गैरमौजूदगी में इस विषय पर बात नहीं होना चाहिए।

बहरहाल, अब कहा जा रहा है कि सोनिया के निवास पर बंद कमरे में हुई CWC की इस बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की बात हुई है।