जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अल बद्र का आतंकी मुजफ्फर अहमद ढेर

0
आतंकी

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में अल बद्र का आतंकी ढेर हो गया। सेना के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, मारे गए आतंकी का मनाम मुज्जफर अहमद बताया गया है। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक बडगाम जिले के माचू इलाके में यह मुठभेेड़ आज सुबह हुई थी। मुज्जफर अहमद अल ब्रद में शामिल होने से पहले लश्कर ए तैयबा का सदस्य था।

इसे भी पढ़िए :  धर्मशाला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 137 रनों पर सिमटी, सीरीज जीत के लिए भारत को चाहिए 87 रन

सुरक्षाबलों को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। एंकाउंटर क बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर, तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर- भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के 3 रेंजर्स मार गिराए

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर अबू उमर खतीब को मुठभेड़ में मार गिराया था। वह पाकिस्तान का रहने वाला था। वर्ष 2017 में वादी में मुठभेड़ में मारा गया उमर खतीब पहला आतंकी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: शोपियां के बैंक से दो लाख रुपये लूट भागे आतंकी

पिछले कुछ महीनों से आतंकवाद से त्रस्त जम्मू-कश्मीर को राहत मिलती नहीं दिख रही है। खबर है कि अभी भी राज्य में 250-300 आतंकी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक राजेंद्र कुमार ने कहा कि सीमा पर जारी घुसपैठ एक चिंता का विषय है।