नोटबंदी का साइड इफ्केट: छोटे उद्योगों का इनकम हुआ आधा, 35% नौकरियां खत्म

0
नोटबंदी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: नोटबंदी की घोषणा हुए 2 महीने से ऊपर हो चुका है। लेकिन जनता की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। नोटबंदी के कारण अभी तक सिर्फ आशंका और मीडिया रिपोर्ट में ही उद्योग धंधों के नुकसान का आकलन किया जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  वियतनाम से डिफेंस, आईटी में सहयोग समेत 12 समझौतों पर हस्ताक्षर

लेकिन अब इन आशंकाओं और रिपोर्टों पर आल इंडिया मैन्युफाक्चर्स एसोसिएशन ने भी मुहर लगा दी है। इस एसोसिएशन ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि नोटबंदी का उद्योग-धंधों पर बुरा असर पड़ा है। इसके तहत नोटबंदी के चलते उपजे कैश की किल्‍लत के कारण औद्योगिक गतिविधियां ठहर सी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक छोटे उद्योग और माइक्रो-सेक्‍टर फर्मों में 35 प्रतिशत तक रोजगार में गिरावट दर्ज की गई है और नोटबंदी के पहले 34 दिनों में इनके राजस्‍व में 50 प्रतिशत की घटोतरी देखी गई है। उल्‍लेखनीय है कि यह एसोसिएशन तीन लाख मैन्‍युफैक्‍चरर्स का प्रतिनिधित्‍व करता है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल में कैश की किल्लत बरकरार, दिल्ली में एटीएम पर अब भी लंबी कतार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse