वीडियो बनाने वाले जवान के मकसद पर बीएसएफ ने उठाए सवाल, कहा- दागदार रहा है करियर

0
BSF
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीएसएफ में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।  सरकार ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। इस बीच, एक खुलासा हुआ है कि फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का करियर दागदार रहा है। 2010 में नौबत कोर्ट मार्शल तक आ गई थी, हालांकि, किसी तरह उसकी नौकरी बच गई। मंगलवार को बीएसएफ के आईजी डीके उपाध्याय ने कहा, ”वीडियो बनाने के पीछे कुछ और मकसद हो सकता है, क्योंकि वहां तैनात और किसी जवान ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की। सीनियर अफसरों ने उस कैम्प का दौरा किया पर ऐसी कोई बात नहीं सामने आई है। जांच अच्छे से हो इसलिए उसे अलग हेडक्वार्टर शिफ्ट कर दिया गया है।”

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को एक और झटका: विधायक करतार सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा, 130 करोड़ की संपत्ति जब्त

तेज बहादुर यादव फेसबुक पर लगातार पोस्ट कर रहा है। जवान ने पिछले कुछ घंटों के भीतर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उसने एक पोस्ट में कहा, ”मैं एक फौजी हूं अपने देश का सच्चा सिपाही हूं, मेरा किसी धर्म के प्रति कोई गलत विचार नहीं है अगर मेरे से कोई गलती हूई है तो मैं हर धर्म से माफी मागंता हूं। जय हिंद” इधर, फेसबुक पर तेज बहादुर के फॉलोअर्स की तादाद भी तेजी से बढ़ी है। सोमवार की रात उसके फॉलोअर्स की संख्या 53 हजार के करीब थी जो कि अब बढ़कर 85 हजार के करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि तेज बहादुर जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ की 29 वीं बटालियन का जवान है।

इसे भी पढ़िए :  घायल जवान की बहन ने उठाए सवाल, पूछा- नेताओं का विदेश में इलाज तो जवानों का क्यों नहीं?

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse