कंधार हाईजैक पर अजीत डोभाल का खुलासा, ISI ने बनाई थी टेंशन

0
अजित डोभाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्लीा : 1999 में इंडियन एयरलाइंस के जिस प्लेन को हाइजैक किया गया था, उसके हाइजैकर्स को पाकिस्ताान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पूरी तरह समर्थन दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्हों ने बताया कि आईएसआई के समर्थन की वजह से ही बंधक संकट काफी लंबे वक्ता तक खींचा।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स रैकेट केस में ‘बिल्ली’ को तलाश रही है दिल्ली पुलिस

आपको याद होगा कि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को तब हाइजैक कर लिया गया था जब वह काठमांडो से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हाइजैक करने के बाद इसे अफगानिस्ताान के कंधार ले जाया गया था। इस संकट को खत्मे करने और बंधकों को छुड़ाने के लिए बातचीत करने वालों में डोभाल भी शामिल थे। इस घटना के बारे में अब न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की पूर्व इंडिया ब्यूरो चीफ मायरा मैकडॉनल्डा ने ‘डिफीट इज ऐन ऑर्फन: हाउ पाकिस्तान लॉस्ट् द ग्रेट साउथ एशियन वॉर’ नाम से एक किताब लिखी है। डोभाल के कॉमेंट्स इसी किताब का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़िए :  पलक झपकते ही बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में गुम हुआ 3.5 करोड़ कैश, CISF पर उठे सवाल

डोभाल ने बताया कि अगर तालिबान हाइजैकर्स को आईएसआई का समर्थन नहीं होता तो भारत ने इस संकट का समाधान कर लिया होता। उन्होंने कहा, ‘कंधार में विमान के पास बहुत से तालिबान आतंकी थे और उनके पास हथियार थे।’ जब आतंकियों से बातचीत करने वाली टीम मौके पर पहुंची तो उसे एक अन्य चीज के बारे में पता चला। यह चीज थी मामले में आईएसआई की दखलअंदाजी।

इसे भी पढ़िए :  बाबरी केस: आज तय होंगे आरोप, आडवाणी-जोशी लखनऊ के लिए रवाना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse