राजीव गांधी हत्या मामला: नलिनी के रिहाई की मांग को मद्रास हाई कोर्ट ने ठुकराया

0

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या के आरोप में जेल में बंद दोषी नलिनी के रिहाई की मांग को मद्रास हाई कोर्ट ने ठुकरा दिया है। उम्र कैद की सजा काट रही नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  न्यायिक सेवा में रचा गया नया इतिहास, देश के चारों बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हैं महिलाएं


इससे पहले भी कई बार नलिनी की रिहाई की मांग को कोर्ट ठुकरा चुकी है। राज्य सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को क्षमादान याचिका को मंजूर करते हुए फांसी की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था। लेकिन 2007 में उसने पूर्व रिहाई की मांग को खारिज कर दिया था। 2010 में भी नलिनी ने जेल से बाहर आने के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन उसे भी मद्रास हाई कोर्ट की बेंच ने खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  ट्विटर यूजर पर भड़की सुषमा स्वराज, कहा- तुम्हें और तुम्हारी पत्नी को 'मैं सस्पेंड कर देती'