सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जांबाजों को रिपब्लिक डे पर बहादुरी का मेडल

0
कीर्ति चक्र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सेना की विशेष इकाई 4 और 9 पैरा के 19 सैनिकों को कीर्ति चक्र सहित वीरता पदकों से नवाजा गया जबकि उनके कमांडिंग अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लांच पैड पर हमला करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले चार पैरा के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया जो शांति काल के दौरान दूसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी: भारतीय जवान थे पूरी तरह तैयार ... बस अंधेरी रात का था इंतजार

गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मागर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। 9 पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल कपिल यादव और चौथे पैरा के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा पदक प्रदान किया गया है। यह पदक युद्ध के दौरान विशिष्ट सेवा पदक के तुल्य है जो शांति काल के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की सेना को शक, नवाज़ शरीफ करते हैं अंदर की खबरें लीक

दोनों पैरा इकाइयों के पांच सैनिकों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया जबकि 13 को सेना पदक मिला। जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले में 19 जवानों के शहीद होने के बाद सेना ने पिछले वर्ष सितंबर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लांच पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की थीं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाबी सिंगर हंसराज हंस ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, बीजेपी में ली एंट्री
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse