राहुल का सरकार पर निशाना, कहा- शेरो शायरी का बजट है, सोचा था आतिशबाजी होगी लेकिन निकला बुझा बारूद

0
राहुल

बजट को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि यह शेरो शायरी का बजट है, किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। राहुल गांधी ने कहा, ‘शेरो शायरी का बजट है, किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है। हम आतिशबाजी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हमें बुझा हुआ बारूद मिला।’ साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति फंडिंग को साफ करने के लिए उठाए गए किसी भी कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति और पीएम ने देशवासियों को 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' की दी शुभकामनाएं

वहीं कांग्रेस के अन्य नेता मनीष तिवारी ने भी बजट को केवल एक भाषणबाजी बताया।

इनके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘हर साल बजट पेश करने की क्या जरूरत है? क्या पिछले साल की गई घोषणाएं पूरी हो गईं?’

इसे भी पढ़िए :  यू आर राव नहीं रहे, देश को दिया था पहला सैटेलाइट आर्यभट्ट, पीएम मोदी ने बताया बड़ी क्षति

कांग्रेस की नेता रेनुका चौधरी ने कहा रक्षा पर खर्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। वे यूपी के चुनाव कैसे लड़ रहे हैं। क्या उन्हें चंदा चेक या डिजिटल पेमेंट से हासिल किया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, रेल मंत्रालय में हो सकता है बदलाव

वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बजट है और इसका असर लंबे समय तक रहेगा।