पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश करने को लेकर संसद में घिरी सरकार

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। पूर्व विदेश राज्य मंत्री और मुस्लिम लीग से सांसद ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश करने को लेकर केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है। शुक्रवार(3 फरवरी) को विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस मामले पर हंगामा शुरू कर दिया। सरकार पर वरिष्ठ नेता के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस मामले में जांच की भी मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  वेंकैया नायडू ने कहा- सेना को किसी विवाद में ना घसीटा जाएं

गौरतलब है कि ई अहमद को मंगलवार(31 जनवरी) को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद मंगलवार देर रात अहमद का निधन हो गया। वे 78 साल के थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की अब खैर नहीं? भारत ने इस खतरनाक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर वरिष्ठ नेता के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल प्रशासन के बर्ताव पर भी सवाल उठाए गए। इस मसले पर कांग्रेस ने संसद में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

इसे भी पढ़िए :  आनंदीबेन के इस्तीफे पर केजरीवाल का तंज- गुजरात में 'आप' से बुरी तरह डरी हुई है बीजेपी

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse