लालकिले में मिला विस्फोटक और कारतूस, फायर बिग्रेड और सेना की टीम मौके पर पहुंची

0
लालकिला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: दिल्ली में सोमवार की सुबह दो घटनाओं की वजह से हड़कंप सा मच गया। दिल्ली पुलिस ने आज 8 बजकर 40 मिनट पर फायर विभाग को बताया कि लाल किले पर कुछ संदिग्ध समान मिला है।

दमकल दल खबर मिलने के तुरंत बाद ही लाल किले की और रवाना हो गया। मौके पर दमकल की आठ गाडियों के अलावा एनएसजी और आर्मी की टीम भी पहुंची।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर-टेरर फंडिंग मामला: अलगाववादी नेता गिलानी का दामाद अरेस्ट, दिल्ली में NIA करेगी पूछताछ

जांच में पता चला कि यह कुछ पुराने विस्फोटक और कारतूस है। इसके बारे में आशंका है कि यह सेना का हो सकता है जो 2004 के पहले यहां रहती थी। फिलहाल विस्फोटक और कारतूस जब्त कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  खुलासा: BJP सांसद को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला ने अब तक 15 नेताओं की बनाई अश्लील CD

आपको हम बता दें कि लालकिले में भारतीय पुरातत्व विभाग की एक टीम यहां पहले से खुदाई कर रही थी और खुदाई के दौरान उसे शनिवार की शाम एक कुंए में कुछ संदिग्ध सामान दिखा जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व सैनिक के खुदकुशी पर वीके सिंह के विवादित बोल, कहा- मानसिक हालत की भी होनी चाहिए जांच
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse