मुस्लिम पूजा पद्धति के हिसाब से भले ही मुस्लिम हों लेकिन उनकी राष्ट्रीयता हिंदू ही है: भागवत

0
राष्ट्रपति
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: देश में अभी पांच राज्यों में चुनाव जारी है वैसे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिन्दु-मुसलमान के ऊपर किया गया एक टिप्पणी भी देश के राजनितक गलियारों में हलचल मचा देता है। बिहार चुनाव के समय भागवत का आरक्षण पर दिए गए बयान से भाजपा को भी काफी नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  केरल: नोटबंदी के खिलाफ संघ नेता ने तोड़ा चार दशक पुराना नाता, थामा CPM का हाथ

अब आरएसएस प्रमुख ने हिन्दु मुसलमान का राग छेड़ा है। मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला और यहां की रिवायतों का सम्मान करने वाला हर शख्स हिंदू है। भागवत के मुताबिक मुस्लिम पूजा पद्धति के हिसाब से भले ही मुस्लिम हों लेकिन उनकी राष्ट्रीयता हिंदू ही है। भागवत का कहना था कि हिंदुओं के लिए कोई दूसरा मुल्क नहीं है। लिहाजा हर हिंदू देश के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस प्रमुख का राम मंदिर पर बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा वो मंजूर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse