खाने तक को तरस रही कोच द्रविड़ और उनकी अंडर-19 क्रिकेट टीम

0
अंडर-19
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: भारत के युवा एक तरफ क्रिकेट में रोज नए-नए झंडे गाड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत की अंडर-19 टीम खाने को तरस रही है।

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही भारत की अंडर-19 टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में सुधारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  स्पॉट फिक्सिंग- पाकिस्तान के शर्जील खान पर 5 साल का बैन

इसके कारण जूनियर टीम के खिलाड़ि‍यों को 6,800 रुपये प्रतिदिन का भत्ता नहीं मिल पा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हालत यह है कि क्रिकेटरों को डिनर के लिए भी अपनी ओरसे भुगतान करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-इंग्लैंड सीरीज का कार्यक्रम जारी, विशाखापत्तनम और राजकोट होंगे नए टेस्ट ग्राउंड

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के खिलाड़ि‍यों यहां तक कि कोच राहुल द्रविड़ को भी अब तब बोर्ड की ओर से दैनिक भत्ते नहीं मिल पाए हैं। अजय शिर्के के बीसीसीआई सचिव पद से हटने के बाद किसी बोर्ड पदाधिकारी की गैरमौजूदगी के कारण यह स्थिति आई है। नोटबंदी के फैसले के चलते सप्‍ताह में धन निकासी की तय सीमा ने स्थिति को और खराब कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नोटबंदी पर नहीं लगेगी रोक लेकिन परेशान ना हो पाएं आम लोग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse