पाकिस्तान में ऐसा भी होता है: जज ने पूछा कैसे काम करता है हैंड ग्रेनेड, पुलिस वाले ने खींच दी सेफ़्टी पिन, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो

0
हैंड ग्रेनेड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंटरनेट पर सर्फ़िंग के दौरान कोबरापोस्ट की टीम को पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जिओ न्यूज़ का एक वीडियो मिला। ये वीडियो करीब एक साल पहले यानी 11 अप्रैल 2016 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। हालांकि ये खबर पुरानी है लेकिन इतनी इंटरेस्टिंग है कि हम आपको बताए बिना नहीं रह सके। खबर पाकिस्तान के करांची के अदालत की है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा बंद कर देना चाहिए: इरफान खान

दरअसल कराची की अदालत में एक आतंकवादी हमले से जुड़े मामले में सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान जस्टिस शकील हैदर ने पुलिस कॉन्सटेबल आबिद अली से पूछा, कि हैंड ग्रेनेड कैसे फटता है?

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से बाहर किए जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, ABC न्यूज के हवाले से ख़बर

जज के इस सवाल का जवाब देने के लिए कॉन्स्टेबल आबिद अली ने ग्रेनेड के विस्फोट का लाइव डेमो दे दिया और कोर्ट रूम में सबूत के तौर पर रखे गए जिंदा हैंड ग्रेनेड का सेफ्टी पिन खींचकर निकाल दिया। इस पिन को निकालते ही ग्रेनेड फट गया।

इसे भी पढ़िए :  इस रमजान ट्रंप प्रशासन ने नहीं दी इफ्तार की दावत, तोड़ी दशकों की परंपरा

धमाके की वजह से मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस शकील हैदर अपनी कुर्सी से हवा में उछल कर पीछे गिर गए और 5 अन्य लोग घायल भी हो गए। अदालत में विस्फोट से भगदड़ मच गई।

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse