ENBA अवार्ड: आजतक ने झटका सर्वश्रेष्ठ चैनल का अवार्ड, ABP न्यूज़ ने बिहार बाढ़ कवरेज पर मारी बाजी

0
enba

साल 2016 के enba यानी Exchange4media News Broadcasting Awards में ‘आज तक’ ने धूम मचा दी। ‘आज तक’ को एक बार फिर बेस्ट न्यूज चैनल का अवॉर्ड मिला है। साथ ही अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे को बेस्ट इंग्लिश चैनल के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  विजय माल्या का घर फिर नहीं हो सका निलाम, नहीं मिला कोई खरीददार

खास कार्यक्रम ‘खबरदार’ के लिए न्यूज एंकर श्वेता सिंह को बेस्ट एंकर का अवॉर्ड मिला है। साथ ही गौरव सावंत को बेस्ट स्पॉट न्यूज रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। न्यूज टीवी एडिटर इन चीफ (अंग्रेजी) का अवॉर्ड राहुल कंवल के नाम रहा। कुल मिलाकर कहा जाए तो आज तक चैनल एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ बना है।

इसे भी पढ़िए :  आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे वीरेंद्र जाटव को बीएसपी ने किया पार्टी से बाहर

वहीं अगर बात करें एबीपी न्यूज़ की तो ENBA अवार्ड में एबीपी न्यूज़ की भी जबरदस्त धूम रही। ENBA अवॉर्ड्स में एबीपी न्यूज़ को बेस्ट न्यूज़ कवरेज का अवॉर्ड मिला है। बिहार बाढ़ की शानदार रिपोर्टिंग करने के लिए संवाददाता प्रकाश कुमार को अवॉर्ड मिला है।

इसे भी पढ़िए :  गुप्तांग में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपये, धराए

संवाददाता प्रकाश कुमार ने बाढ़ में डूबे बिहार के नवगछिया में पिछले साल अगस्त में आई बाढ़ के दौरान पानी में उतरकर रिपोर्टिंग की थी और नवगछिया गांव के लोगों का दुखदर्द दिखाया था।