खुदकुशी से पहले जवान ने डायरी में लिखा- कोर्ट मार्शल से बेहतर है मर जाना

0
रॉय मैथ्यू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सेना के जवान रॉय मैथ्यू के खुदकुशी मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। दरअसल, उनके पास से एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा है कि कोर्ट मार्शल से बेहतर तो मर जाना है। जवान की इस डायरी को सुसाइड नोट माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  18 जुलाई से शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र

मैथ्यू ने इस डायरी में अपनी पत्नी और परिवार के लोगों से माफी भी मांगी है। जानकारी के मुताबिक खुदकुशी से पहले मैथ्यू ने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी। पुलिस डायरी में लिखी बातों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुके मैथ्यू का शव गुरुवार को महाराष्ट्र के छावनी इलाके में एक सूनसान जगह पर पड़ा मिला था। सेना का कहना है कि जवान ने मराठी समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में अधिकारियों पर आरोप लगाने के कारण ‘अपराध-बोध’ के चलते खुदकुशी कर ली। पुलिस स्टिंग करने वाले पत्रकार से भी पूछताछ कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी की थाली में वापस आएगी दाल ! सरकार ने बनाई कमेटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse