जम्मू कश्मीर : एनकाउंटर में एक कांस्टेबल शहीद, तीन आतंकी भी मारे गए

0
कश्मीर
सांकेतिक फोटो

श्रीनगर : शनिवार को कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद शहीद हो गए और सेना प्रमुख और सीआरपीएफ के कुछ जवान घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। शनिवार शाम मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने उस घर को चारों तरफ से घेर लिया जहां आतंकी छिपे हुए थे।
जिस घर में आतंकी छिपे थे वह सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आधे से ज्यादा तबाह हो गया। इसके बावजूद आतंकी फायरिंग करते रहे। हिजबुल मुजाहिदीन का पोस्टर बॉय बुरहान वानी इसी इलाके से ताल्लुक रखता था।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कैसे पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नेताओं से मीडिया तक हर कोई बौखलाहट में है। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE