पीएम मोदी की ईंधन खपत पर अपील के कारण अब रविवार को पेट्रोल पंप पर लगेगा ताला!

0
पेट्रोल पंप

एक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार के दिन पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया है, यह 14 मई से लागू होगा। दरअसल यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील को ध्यान मे रख के लिया गया है,  हालांकि इसका असर केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ही होगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिक ने 10 मई को ‘नो पर्चेस डे’ के रूप में मनाने की योजना में हैं।

इसे भी पढ़िए :  चली गईं अम्मा... बस तस्वीरों में सिमटकर रह गई यादें, देखिए-जयललिता की अनदेखी तस्वीरें

एक रिपोर्ट के मुताबिक द कंसोर्टियम ऑफ इंडिया पेट्रोलियम डीलर (CIPD) ने ईंधन की खपत कम करने के लिए रविवार के दिन पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। CIPD के अध्यक्ष एडी सत्यनारायण के हवाले से बताया गया कि ईंधन की खपत कम करने के पीएम मोदी की अपील की तर्ज पर यह कदम उठाया जा रहा है। CIPD के पेट्रोल पंप केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैं, लिहाजा सिर्फ इन्हीं राज्यों में इसका असर रहेगा यानी 14 मई से इन राज्यों में प्रत्येक रविवार को पेट्रोल और डीजल की नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने साफ किया कि CIPD के इस फैसले का पूरे देश में असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसके पेट्रोल पंप सिर्फ केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ही है, उन्होंने कहा कि हम इस फैसले का समर्थन करते हैं, साथ ही इस तरह के कदम उठाने की मांग करते हैं। इससे पहले पेट्रोल पंप मालिकों की ओर से ज्यादा कमीशन की मांग को लेकर प्रत्येक रविवार को हड़ताल करने की धमकी देने की खबर आई थी। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से डीलरों का कमीशन रिवाइज करने का आश्वासन मिलने के बाद जनवरी में इस हड़ताल को वापस ले लिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  Pokemon GO को लेकर भारत में जारी हुआ फतवा, गेम को बताया खतरा