नौसेना के लिए 4 अतिरिक्त P-81 विमान के सौदे पर हस्ताक्षर

0

भारत ने आज अपनी रक्षा प्रणाली को और स्ट्रांग करते हुए अमेरिकी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र की कंपनी बोइंग के साथ चार ‘पोसीडोन-81’ लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी करने में सक्षम विमान के सौदे पर साइन किए हैं। यह विमान पनडुब्बी रोधी भी है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह अनुबंध कंपनी से 2.1 अरब डॉलर की लागत से पहले ही खरीदे गए आठ पी-81 विमान के अतिरिक्त है। ‘पी-81’ खरीदने से भारतीय नौसेना को बल मिलेगा क्योंकि देश अपनी नौसैनिक निगरानी क्षमता का निर्माण कर रहा है।खतरनाक हारपून मिसाइल, हल्के टॉरपीडो, रॉकेट समेत अन्य से लैस नौसेना पी-81 का इस्तेमाल हिंद महासागर की कठोर निगरानी करने में कर रहा है। हिंद महासागर में कई चीनी पनडुब्बी हैं। इसमें श्रीलंका में एक परमाणु पनडुब्बी को खड़ा किया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि नौसेना भारतीय वायुसेना के लापता एएन 32 विमान की तलाश में इस्तेमाल हो रहे सोनोबॉय को भी गिराने और उसकी निगरानी करने में सक्षम होगी। संयोग से भारत ‘पी-8’ का पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक था और बोइंग की भारत को पहली सैन्य बिक्री भी थी।

इसे भी पढ़िए :  भारत की पहली महिला मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन ने जीता बहादुरी पुरस्कार