एक और भारतीय नागरिक पाकिस्तान में गिरफ़्तार, पढ़िए क्या है आरोप

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक भारतीय व्यक्ति के पास कथित रूप से आवश्यक यात्रा दस्तावेज न होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ‘दुनिया न्यूज’ की रपट के अनुसार, इस व्यक्ति की पहचान मुंबई निवासी शेख नबी के रूप में हुई है। शेख को एफ-8 क्षेत्र से एक दैनिक गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध व्यक्ति को विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

दोनों देशों के बीच पहले से ही संबंधों में खटास चल रही है। पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव की पाकिस्तान में गिरफ्तारी और उसके बाद फांसी की सजा दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा जाधव की फांसी पर रोक लगाए जाने के बाद भारत ने राहत की सांस ली थी। मगर इस नई गिरफ्तारी से तनाव और बढ़ने की आशंका है

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में गर्मीं से बुरा हाल, 52 डिग्री पहुंचा पारा, लोगों की हालत खराब