‘ट्यूबलाइट’ गर्ल ‘जू जू’ रखती हैं हिंदू धर्म में गहरी आस्था, बन गई हैं सलमान की पसंद

0
ट्यूबलाइट
file photo

चीनी एक्ट्रेस ‘जू जू’ ‘ट्यूबलाइट’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ‘जू जू’ ने चीनी और हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ अमेरिकन टीवी शो में भी काम किया है। ‘जू जू की हिंदू धर्म में गहरी आस्था है, वो गणपति की मूर्ति हमेशा साथ रखती हैं आप को बता दें कि ‘जू जू’ बहुत अच्छा प्यानो बजाती हैं तीन साल की उम्र में ही उन्होंने प्यानो सीखना शुरू कर दिया था। जब वो जूनियर स्कूल में थीं, तब उन्होंने ब्यूटी एंड द बीस्ट पर परफॉर्म भी किया था

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: पीएम से बोले सलीम खान, नरेंद्र भाई उठायें कदम
juju
file photo

2005 में उन्होंने चीन में पॉपुलर म्यूजिक चैनल ज्वाइन किया था और चैनल के कई शो भी होस्ट किए, बीजिंग में एक लोकल सींगिंग कॉन्टेस्ट जीतने के बाद नेशनल लेवल पर वो तीसरे नंबर पर रही थीं, 2007 में एक म्यूजिक लेबल ने उन्हें साइन किया था और 2009 में उनका पहला एल्बम रिलीज हुआ।

इसे भी पढ़िए :  गूगल ट्रेंड्स में सलमान से भी ऊपर सुशांत, पूरी लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप

सिंगर और एक्टर होने के साथ-साथ ‘जू जू’ इंजीनियर भी हैं, उन्होंने बीजिंग टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफोर्मेशन इंजीनियरिंग में मेजर किया है ‘जू जू’ ने ‘Cloud Atlas’ और ‘The Man with the Iron Fists’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में और ‘Marco Polo’ अमेरिकन टीवी सीरीज में काम किया है

इसे भी पढ़िए :  शादी किसी की ज़िंदगी का बेहद अहम पहलू होता हैं, पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना बेहद जरूरी- आयुष्मान खुराना