‘कमल हासन’ सितंबर तक कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान!

0
कमल हासन (फ़ाइल पिक्चर)

कमल हासन अब फिल्मों के के बाद अपनी सियासी पारी की शुरुवात करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक वह नई पार्टी के ऐलान की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है, कि तमिलनाडु में इसी नवंबर में होने जा रहे स्‍थानीय चुनावों में वह अपने समर्थकों को उतारेंगे। इसलिए उससे पहले ही नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्यों अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉइलट: एक प्रेम कथा' का नाम सुनते ही हंस दिए पीएम मोदी?

इस संबंध में ‘द क्विंट’ से एक खास बातचीत में कमल हासन ने स्‍वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी का गठन करना चाहते हैं। 62 वर्षीय सुपरस्‍टार ने कहा, ”हां, मैं इस दिशा में सोच रहा हूं लेकिन इच्‍छा से नहीं बल्कि मजबूरी में मुझे ऐसा सोचना पड़ रहा है। आखिर इस वक्‍त कौन सी ऐसी मौजूदा पार्टी है जो राजनीति में मेरे सुधारवादी उद्देश्‍यों को पूरा करने के लक्ष्‍यों को पूरा करने के लिए प्‍लेटफॉर्म या विचारधारा प्रदान करती हो?”

इसे भी पढ़िए :  सुनील के साथ झगड़े पर कपिल ने दी सफ़ाई, पढ़िए क्या कहा

Click here to read more>>
Source: zee news