भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, 2 बंकर उड़ाए, जवानों से भी हुई झड़प

0
सीमा विवाद

सिक्किम सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के सिक्किम सेक्टर में घुसकर दो बंकर भी तबाह कर दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह रस्साकशी सिक्किम के डोका ला जनरल एरिया में पिछले दो दस दिनों से चल रही है। साथ ही चीनी सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोक दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बिपिन रावत बने थल सेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख के तौर पर बी एस धनोवा ने संभाली कमान

इस इलाके में चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारतीय सैनिकों को काफी संघर्ष करना पड़ा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनियों को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई। इनमें से कुछ जवानों ने घटना की वीडियोग्राफी की और तस्वीरें उतारीं।

इसे भी पढ़िए :  आखिर कहां गया आर्मी का लापता जहाज ? पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

चीनी सैनिकों ने डोका ला एरिया के लालटेन इलाके में दो बंकरों को तबाह किया है। 20 जून को सैन्य अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई है, लेकिन तनाव बरकरार है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार: जेटली

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि चीनी सैनिकों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत के त्रिकोण पर डोका ला में अतिक्रमण किया हो। चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भारतीय सेना के बंकरों को इसी स्थान पर तबाह कर दिया था।