तीन गुना बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, स्मृति ईरानी ने नहीं पूरी की है ग्रेजुएशन की पढ़ाई

0
bjp amit shash
अमित शाह ,स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति पिछले पांच वर्षों में तीन गुना बढ़ी है। जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अभी तक स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई हैं यह जानकारी दोनों ने गुजरात में राज्यसभा चुनावों के लिए अपने हलफनामे में दी है।

इसे भी पढ़िए :  BHIM ऐप डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए सबसे पॉपुलरः अमित शाह

अमित शाह के हलफनामे के मुताबिक पत्नी सहित उनकी चल-अचल संपत्ति 34.40 करोड़ रुपए है जिसमें 10.38 करोड़ रुपए पैतृक संपत्ति है। विधानसभा चुनावों के लिए 2012 के हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 11.15 करोड़ रुपए बताई थी। इससे लगता है कि पांच वर्षों में उनकी संपत्ति करीब तीन गुना बढ़ी है।

इसे भी पढ़िए :  मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया : शंकर सिंह बाघेला

वही स्मृति ईरानी ने अपने हलफनामे में स्पष्ट रूप से जिक्र किया है कि उन्होंने अभी तक स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद पैदा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी दूतावास में 'पगड़ी' उतारने के लिए कहने पर BJP सांसद ने वीजा लेने से किया इंकार

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS