सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद को लेकर आज से सुनवाई शुरू हो रही है। दोपहर दो बजे जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर की विशेष बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
इसे भी पढ़िए : नोटबंदी के बाद आज बीजेपी की पहली अग्निपरीक्षा, 5 राज्यों की 12 सीटों पर हो रहे उपचुनाव
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा (जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय खण्डपीठ पीठ गठित की है। यह पीठ 11 अगस्त ने इन याचिकाओं की सुनवाई करेगी।
































































