मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा तीन तलाक देने वालों की सजा भी तय करे सुप्रीम कोर्ट

0

तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला तो सुना दिया है लेकिन ऐसा करने वालों के लिए सजा क्या मिलेगी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अब इसको लेकर मामले सामने आने लगे है। मेरठ के सरधना तहसील का एक मामला सामने आया है जिसमें  पति ने अपनी तीन बच्चों की मां को तीन तलाक दे डाला। इसको लेकर पीडित ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

इसे भी पढ़िए :  अरूणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता ने इस्तीफ़ा दिया- जानिए क्यों

अब इस तरह के मामलों को ऑल इंडिया मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और न्यायलय से अनुरोध किया है कि आपके फैसले के बाद भी इस तरह से मामले सामने आए है तो इसके लिए सजा तय की जाए। बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर के मुताबिक बोर्ड अपनी मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

इसे भी पढ़िए :  इस्लाम में एक बार में तीन तलाक की कोई अवधारणा नहीं: नजमा हेपतुल्ला

Click here to read more>>
Source: jansatta