ट्रेन हादसों को लेकर शिवसेना का केंद्र सरकार पर तंज, ‘चला मुरारी बुलेट ट्रेन शुरू करने’

0

महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने देश में लगातार हो रही रेल हादसों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया कि हमारे देश में, हर दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। लोग इन हादसों में मर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जापान सरकार की मदद से बुलेट ट्रेन परियोजना जैसी चीजों पर कां कर रही है। शिवसेना ने कहा कि ‘चला मुरारी हीरो बनने’ की तरह ‘चला मुरारी बुलेट ट्रेन शुरू करने’ का सपना अच्छा हो सकता है, लेकिन पहले वर्तमान ट्रेनों को सही ढंग से चलाइए।

इसे भी पढ़िए :  चीन पर विपक्ष संग बैठक आज

Click here to read more>>
Source: hindi news18