
नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार के तहत आज शपथ लेने वाले 13 मंत्रियों में से तीन ने अंग्रेजी में और 10 ने हिन्दी में शपथ ली। अंग्रेजी में शपथ लेने वाले मंत्रियों में से दो अहिन्दी भाषी प्रदेशों के है, जबकि एक हिन्दी भाषी प्रदेश के है। दो मंत्री ऐसे है जो कि अहिन्दी भाषी क्षेत्र से होने के बावजूद भी, उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।
अंग्रेजी में शपथ लेने वाले मंत्रियों में निर्मला सीतारमण आंध्र प्रदेश की निवासी है और अल्फॉस कन्नाथनम केरल के है। इसके अलावा तीसरे मंत्री हरदीप पुरी दिल्ली के निवासी है।
हिन्दी में शपथ लेने वालों में प्रमोशन पाने वाले मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यूपी के, धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के और पियूष गोयल मुंबई के है। इनके अलावा हिन्दी में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ला और सत्यपाल सिंह उत्तर प्रदेश के है। राजकुमार सिंह और अश्विनी कुमार चौबे बिहार के है। वीरेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के और गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के है। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के है और वे उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद भी चुने जा चुके है।
अहिन्दी भाषी क्षेत्र के निवासी होने के बावजूद अनंत कुमार हेगड़े और धर्मेंद्र प्रधान ने हिन्दी में शपथ ली। वहीं हरदीप पुरी हिन्दी भाषी क्षेत्र से होने के बावजूद भी अंग्रेजी में शपथ ली। हरदीप पुरी दिल्ली के रहने वाले है।