नेहरू युवा केंद्र संगठन से हटेगा नेहरू का नाम

0

केन्द्र की सत्ता में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही नेहरू युवा केंद्र संगठन से ‘नेहरू’ शब्द हटाने की तैयारी में है। इसके लिए खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने एक प्रस्ताव बनाया है। हालांकि अभी तक केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। मीडिया खबरों की माने तो, मोदी सरकार इसका नाम बदल कर नेशनल युवा केन्द्र संगठन करना चाहती है। बता दें कि 1972 में इस संस्था की स्थापना की गई थी। इसका मकसद गांवों से ताल्लुक रखने वाले कम पढ़े लिखे युवाओं का व्यक्तित्व विकास था। इसे देश के 623 जिलों में चलाया जाता है। राजीव गांधी के काल में इस संस्था को एक सोसायटी के रुप में रजिस्टर्ड किया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

Click here to read more>>
Source: jansatta