NIA की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 11, दिल्ली में 5 जगह छापेमारी

0

जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी फंडिंग की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली, गुड़गांव और श्रीनगर सहित देश के 16 जगहों पर छापेमारी की। आपको बता दें कि इसी साल मई माह के दौरान एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में नईम अहमद खान जोकि कटटरपंथी हुर्रियत के प्रातीय प्रधान भी थे, के अलावा आतंकी कमांडर बिटटा कराटे ने दावा किया था कि कश्मीर में आतंकी हिंसा व अलगाववादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान से हवाला के जरिए पैसा आता है। इन लोगों ने गत वर्ष कश्मीर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में स्कूल जलाने की साजिश की बात भी कबूली और गिलानी व मीरवाईज के हाफिज सईद संग रिश्तों का भी दावा किया था।

इसे भी पढ़िए :  निर्वाचन आयोग पहुंचा समूचा विपक्ष, चुनाव से पहले आम बजट पर रोक लगाने की मांग

Click here to read more>>
Source: ZEE NEWS